थराली को जिला घोषित करने की मांग की

Spread the love

चमोली। विधानसभा थराली में विकासखंड देवाल, थराली, नारायणबगड़ और घाट विकास खंड आते है। पिछले लम्बे समय से क्षेत्र की जनता थराली तहसील को पृथक जिला बनाने को लेकर संघर्षरत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र थराली को जिला घोषित करने की मांग की है। वरिष्ठ संरक्षक भूस्वामी संघर्ष समिति के देवाल दिनेश मिश्र, क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, आशा धपोला, बबीता शंकर त्रिकोटी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष शीतल सिंह गड़िया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के गुजरने जा रहे हैं। लेकिन पिंडर घाटी की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं को अभाव होने से लोग आदिकालीन जीवन जीने को मजबूर है। इस क्षेत्र के अस्तित्व मिटाने के लिए बड़े बड़े विनाशकारी विद्युत परियोजनाए प्रस्तावित है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बहिन मायावती ने आपने कार्यकाल में चार जिलों का निर्माण किया। जबकि प्रदेश की भाजपा की सरकार भारी बहुमत में है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिला निर्माण की करने की जोरदार मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *