यूआरडीए की टीम ने किया मतकोटा में सड़क का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। फौजी मतकोटा में विगत दिनों प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनायी गयी साढ़े सात किमी. की सड़क 15 दिन में ही उखड़ गयी। इसके लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। गुरुवार को देहरादून से यूआरडीए की टीम ने मतकोटा पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार कर ले गयी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के एई अभय कुमार वर्मा ने बताया कि विगत दिनों सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसी को लेकर देहरादून से टीम निरीक्षण के लिये आयी थी। फौजी मतकोटा के ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चौहान ने बताया कि विगत माह फौजी मतकोटा में सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया गया था, लेकिन यह सड़क बनने के 15 दिनों में उखड़ गयी है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर पिछले दिनों सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *