कुरान ख्वानी के रानीखेत में उर्स का आगाज हुआ, बाजार सजा

Spread the love

 

अल्मोड़ा। नगर में कौमी एकता के प्रतीक कालू सय्यद बाबा के 48वें उर्स समारोह का बुधवार को कुरान ख्वानी के साथ भव्य आगाज हो गया। इस मौके पर बाबा की मजार में कुरान का पाठ किया गया। सायं तकरीर व गंगा-जमुनी तहजीब में कवि सम्मेलन हुआ। गुरुवार को नगर वासियों की ओर से बाबा की मजार पर सामूहिक चादर चढ़ाई जाएगी। उर्स में देश भर से जायरीनों के पहुंचने और इबादत का सिलसिला चल रहा है। कोरोना महामारी के कारण दो साल कालू सय्यद बाबा का उर्स प्रतीकात्मक रूप से आयोजित किया गया था। इधर, बुधवार को 48वें उर्स समारोह कुरान ख्वानी के साथ भव्य आगाज हुआ। उर्स के लिए बाबा की मजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मजार परिसर में लगे मेले में स्थानीय और बाहर से आए व्यापारियों ने दुकानें सजाईं हैं। उर्स के लिए देश भर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे हैं, उनके आने का सिलसिला लगातार जारी है। बाबा में मुस्लिम समुदाय सहित सभी धर्मों के लोगों की आसीम आस्था के चलते मजार में चादर चढ़ाने व इबादत के लिए श्रद्घालु उमड़ने लगे हैं। बुधवार सायं तकरीर के बाद गंगा-जमुनी तहजीब में कवि सम्मेलन (सूफियाना मुशायरा) का आयोजन हुआ। उर्स प्रबंधक खादिम मो़ मोहसिन ने बताया कि गुरुवार की सायं सात बजे गिलाफ ख्वानी के तहत नगर की जनता की ओर से बाबा की मजार में सामूहिक चादर चढ़ाई जाएगी। 27, 28 मई को सायं लंगर के बाद रात नौ बजे से महफिले कव्वाली में देश के नामचीन फनकार अपनी प्रस्तुति से समा बांधेंगे। मजार परिसर में लगे भव्य मेले में सजी दुकानों से लोग खरीददारी भी कर रहें हैं। दो साल के अंतराल बाद उर्स को लेकर जायरीनों, नागरिकों में उत्साह भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *