यूपी सीएम योगी के ओएसडी पहुंचे गजा इंटर कलेज

Spread the love

नई टिहरी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी अटल उत्ष्ट इंटर कालेज गजा में पहुंचे। पूर्व में सीएम योगी ने गजा इंटर कलेज में चार स्मार्ट क्लास बनाने की सैद्घांतिक स्वीति दी थी। सीएम योगी ने गजा इंटर कलेज से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। उस दौरन उनके पिता गजा क्षेत्र में वन विभाग में कार्यरत थे।
सीएम योगी के ओएसडी राजभूषण सिंह रावत ने बताया कि वह 2014 से सीएम योगी के साथ है। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। कहा आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखते हुए सीएम योगी ने उन्हें गजा जाने के निर्देश दिये और कलेज में स्मार्ट क्लास हेतु भवन का निरीक्षण करने को कहा। बताया कि उन्हें याद है कि उन्होंने कहां-कहां से प्राथमिक और उच्च शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने जल्द गजा इंटर कलेज में चार स्मार्ट क्लास शुरू करने की बात कही। बीते वर्ष गजा इंटर कलेज अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र खाती ने भी लखनऊ में सीएम योगी से भेंट कर इंटर कलेज में चार स्मार्ट क्लास देने का अनुरोध किया था। ओएसडी राजभूषण का स्थानीय लोगों और छात्रों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नपं गजा अध्यक्ष मीना खाती ने सीएम योगी का आभार जताया।
मौके पर गजेन्द्र खाती, अरविंद उनियाल, प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ, शैलेन्द्र नेगी, दिनेश प्रसाद उनियाल, अनुराधा बिजल्वाण, सुनीता रावत, बीरपाल सिंह, उमाशंकर, मान सिंह चौहान, पुष्पा चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *