कम्पोज्टिव बैग का इस्तेमाल करें व्यापारी : एडीएम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी इला गिरी की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने के संबंध में व्यापार मण्डल पौड़ी, नगर पालिका व स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने व्यापार मण्डल के सदस्यों से कम्पोज्टिव बैग का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने नगर पालिका से संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पॉलिथीन उन्मूलन तथा उपयोग करने पर जुर्माना लगाये जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने को लेकर कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने व्यापारियों को प्रशासन की ओर से पॉलिथीन प्रतिबंध की जानकारी दी। इस दौरान कम्पोज्टिव बैग के मैन्युफक्चर कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा डेमोंसट्रेशन के माध्यम से डिसोल्विंग बैग तथा स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कपड़े से बने थैले की जानकारी दी गयी। उप जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी व्यापारी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं नॉन वोवन बैग का इस्तेमाल किया जाता है तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल को प्लास्टिक उन्मूलन के संबंध में सहयोग करना चाहिए जिससे पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जा सके। इस संबंध में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने प्रशासन का पूर्ण सहयोग की बात कही। बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष पौड़ी हेमेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसाईं, नगर पालिका से हेमन्त कुमार, पहाड़ क्षेत्रिय संगठन अध्यक्षा यशोदा, नीलम रावत, रेनु रावत, आशा, पदमेंद्र सिंह नेगी, अनिल सहित संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *