सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण व मानव जीवन के लिए खतरनाक

Spread the love

हरिद्वार। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उत्तरी हरिद्वार में चलाए गए जागरूकता अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्घ भाटी ने किया। पार्षद ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण व मानव जीवन के लिए खतरनाक है। वर्तमान परिस्थितियों में मानवीय जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के चलते गंभीर रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। भाटी ने कहा कि हम सबको कपड़े व जूट के बैग का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के कार्य में करना चाहिए। सफाई निरीक्षक विकास छाछर और मनोज कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का अधिक प्रयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करना होगा। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी, हिमांशु राणा, चन्द्रशेखर, अजय राजपूत, शिवम, संजीव पाल, मुकेश कुमार, निशु श्रीवास्तव, अनुज उपाध्याय, निशा, राधिका यादव, मंजू सैनी, कमलेश शर्मा, शंकुतला आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *