सोच-समझकर करें इंटरनेट का उपयोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : थाना सतपुली की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण में साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को सोच-समझकर इंटरनेट का उपयोग करने के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
अध्यनरत छात्रों, अध्यापकों व कर्मचारियां को बढ़ते साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराध होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 में कॉल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक डिटेल सांझा न करे। फोन पर आने वाले अनचाहे लिंक क्लिक ना करे। लॉटरी या अन्य लाभप्रद कॉल आने पर किसी के बहकावे में न आए। ओएलएक्स पर सामान खरीदते समय सावधानी बरते। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित घटना होने पर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कार्यशाला में जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *