उत्साह के साथ मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में उत्साह के साथ महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गयी।कोरोना के कारण इस बार स्कूली बच्चों ने प्रात: रैली नहीं निकाली। सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण करने के बाद गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गान किया गया। इसके बाद देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम किए गये। इस दौरान महिलाओं ने सूत कात कर गांधी को याद किया । दोनों महान नेताओं के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। सभी कार्यालयों में प्रात: 8बजे झंडारोहण किया गया। इस दौरान गांधी व शास्त्री के जीवन पर आधारित नारे लगाते हुए बच्चों ने लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। नगर के गांधी चौक में सर्व धर्म सभा की गई। इससे राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।सभी ने गांधी व शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *