उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह ने की केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से मुलाकात

Spread the love

नई दिल्ली/देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने बताया कि राज्य में सरकार ने हरित ऊर्जा क्षेत्र में सोलर और पाइन निडिल परियोजनाओं को रोजगार सृजन के साथ जोड़कर बढ़ावा दिया जा रहा है। कोरोना के मद्देनजर सरकार ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सभी अस्पतालों और ऑक्सीजन प्लांट की विद्युत आपूर्ति का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरणीय अनुकूल ऊर्जा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए एमएनआरई द्वारा अनुदान दिए जाने के लिए नई नीति और दिशा-निर्देश निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं जैसे व्यासी परियोजना के अत्यधिक ऊंचे टैरिफ के दृष्टिगत इन परियोजनाओं को प्रकरणवार वाइबिलिटी गैप फंडिंग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कद्दूखाल (श्रीनगर-रामपुरा (काशीपुर) ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण को संदर्भित किया जा चुका है। उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को इसके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ओपेक्स मोड में स्मार्ट मीटर और प्री-पेड मीटर लगवाने के लिए प्रस्तावित नई नीति के क्रियान्वयन को राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने, जिनमें विशेष श्रेणी राज्यों को 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किए जाने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *