उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने किया मेनिफेस्टो जारी

Spread the love

महिला मंगल दल व पत्रकारों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा की ओर से सतपुली में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में उत्तराखंड रक्षा मोर्चा द्वारा अपना मेनिफेस्टो जारी किया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से महिला मंगल दलों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को सतपुली में जनसभा का आयोजन किया गया। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद बहुगुणा ने कोरोना काल में पत्रकारों द्वारा दिए गए योगदान के लिए उन्हे कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। वहीं दर्जन भर कीर्तन मंडली की महिला अध्यक्षाओं को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने पार्टी का मेनिफेस्टो भी जारी किया, जिसमें 16 बिंदुओं पर पार्टी नीतियों सें लोगों को अवगत कराया।
पार्टी उपाध्यक्ष इं.डी.पी. एस. रावत ने कहा कि 21 वर्षों में बीजेपी कांग्रेस ने उत्तराखंड को छलने का काम किया है, दोनों पार्टियों की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार व पलायन चरम सीमा पर है। उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय पार्टियां बारी-बारी से प्रदेश को लूट रहे है, और हमें जाति धर्म के नाम पर लड़ा रहे है। कहा कि हम राजनीति नहीं आन्दोलन कर उत्तराखण्ड में बदलाव लाएंगे । चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी शेखर सिंह नेगी ने जनता से बदलाव लाने की अपील की ओर कहा कि जनता को सोच बदलनी होगी ओर इस बार उत्तराखंड रक्षा मोर्चा को सत्ता में लाना होगा। इस मौके पर उत्तराखंड रक्षा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष इं.डी.पी. एस.रावत विधानसभा प्रत्याशी चौबट्टाखाल शेखर सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव जगदंबा नौटियाल, प्रदेश संरक्षक आशा नौटियाल, जिला अध्यक्षा देहरादून पूनम डबराल, अध्यक्ष अल्मोड़ा विवेक सिंह सहित महिला मंगल दल व क्षेत्रीय जनता उपस्थिति रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *