उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। कहा कि हड़ताल के दौरान कर्मचारी क्षेत्र में किसी भी तरह का विद्युत कार्य नहीं करेंगे।
मंगलवार को मोर्चा से जुड़े विद्युत कर्मचारियों ने बिजली घर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से एसएसपी की व्यवस्था, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों को नियमित करने, कर्मचारियों को स्पेशल भत्ता देने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, सरकार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। कहा कि जब तक मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, कर्मचारी किसी भी विद्युत फाल्ट को ठीक नहीं करेंगे।
सरकार पिछले कई वर्षों से विद्युत कर्मचारियों का शोषण कर रही है, लेकिन इस बार कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस मौके पर इंजीनियर प्रशांत जुयाल, सचिन कुमार, सोहन सिंह असवाल, तरूण कोटनाला, आशीष रावत, देवी सिंह रावत, सौरभ तिवारी, कमल सिंह, पंकज पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *