मंदिर निर्माण में उत्तराखंड सरकार का कोई योगदान नहीं : पंवार

Spread the love

रूद्रप्रयाग : शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण एक निजी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। जो केदारनाथ धाम का नहीं, बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण कर रही है। इस मंदिर के निर्माण में उत्तराखंड सरकार का कोई योगदान नहीं है।
प्रेस को जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम ट्रस्ट की ओर से बनाए जा रहे केदारनाथ मंदिर का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ट्रस्ट से जुड़े लोग सभी उत्तराखंड के निवासी हैं और देवभूमि की संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने के साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्य भी कर रहे हैं। केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है, यहां भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग की पूजा होती है। दिल्ली में बन रहा मंदिर सिर्फ प्रतिकात्मक है। इससे सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार तेजी के साथ होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *