एक लाख 84 हजार परिवारों को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार

Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार 1़84 लाख परिवारों को हर साल रसोई गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त देगी। अति गरीब श्रेणी में आने वाले अंत्योदय परिवारों को यह लाभ मिलेगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को खाद्य सचिव को इसके लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान गरीब महिलाओं को हर साल तीन सिलेंडर देने का वादा किया था।
विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए आर्य ने कई अहम निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है। इसी के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर योजना लागू की जा रही है। आने वाले कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रथम चरण में इसके तहत अंत्योदय परिवारों को लिया गया है।
इसके साथ ही राशन की दुकानों के जरिए अधिक पोषक तत्वों वाला फोर्टिफाइड नमक भी मुहैया कराया जाएगा। सभी परिवारों को रियायती मूल्य पर चीनी देने की व्यवस्था को भी दोबारा लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इन दोनों के प्रस्ताव भी मांग लिए गए हैं। बैठक में खाद्य सचिव बीएस मनराल, उपसचिव राजेश कुमार, उपायुक्त पीएस पांगती, एमएस बिशेन, डीआरएमओ चंद्रमोहन घिल्डियाल आदि भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *