उत्तराखंड सरकार मातृ शक्ति के सम्मान के लिए प्रतिबद्घरू रेखा आर्या

Spread the love

अल्मोड़ा। महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व अगनबाड़ी सहायिकाओं तथा मिनी अगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्वि इसी कड़ी में उठाया गया कदम है। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में इन सभी ने उल्लेखनीय कार्य किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इसके लिए केवल घोषणा ही नहीं बल्कि शासनादेश जारी कर दिया है। मंत्री रेखा अल्मोड़ा के खत्याड़ी तथा सोमेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से उनके स्वागत में आयोजित समरोह में विचार व्यक्त कर रही थी। यहां पहुंचने पर उत्तराचंल अगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।
जिला मुख्यालय से लगे खत्याड़ी में हुए आयोजन में मंत्री रेखा ने कहा कि बाल विकास विभाग के तहत वर्तमान में चल रही योजनाओं का लाभा आम जनता तक पहुंचे। इसमें अगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अहम भूमिका है। इस पर प्रदेश के भावी पीढ़ी को तैयार करने व महिलाओं, बच्चों को सशक्त बनाने का जिम्मा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रोटीनयुक्त भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए विभाग द्वारा एक रूपये में सेनटरी पैड उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का अभियान चलाया है। सरकार इसको ध्यान में रख कर लगातार पहल जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण योजनायें स्वीत कर रहे हैं। ग्राम प्रधान माल राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, बहादुर सिंह कनवाल, सरपंच खत्याड़ी राजेंद्र सिंह बनवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद सहित आंगनबाड़ी संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *