उत्तराखण्ड के विकास के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा के नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस प्रदेश सचिव कविन्द्र इस्टवाल ने नगर में भ्रमण कर लोगों से जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है, क्योंकि कांग्रेस के ही शासनकाल में तमाम विकास योजनाएं धरातल पर उतरी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगी। कांग्रेस ही उत्तराखण्ड का बेहतर विकास कर सकती है।
जनसम्पर्क के दौरान प्रदेश सचिव कविन्द्र इस्टवाल ने कहा कि राज्य सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए कोई योजना नहीं है। भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई। सरकार ने चार सालों में सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है। इस बात को हर व्यक्ति समझ चुका है। अब विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब भाजपा को देगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के पास राज्य के विकास की कोई ठोस नीति नहीं है। सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते प्रदेश का विकास ठप हो गया है। डबल इंजन की सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है पर प्रदेश का विकास ठप हो गया है। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनसम्पर्क के दौरान सतपुली व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, चन्द्रमोहन सिंह, मोहम्मद आलम, विकास रावत आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *