उत्तराखंड क्रांति दल ने स्थापना दिवस मनाया

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने दल की मजबूती समेत अन्य सुझाव रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ड़ नारायण जंतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की सत्ता केंद्रित राजनीति के कारण राज्य की अवधारणा की अनदेखी की गई है। जनपक्षीय नीतियों के अभाव में लोक कल्याणकारी योजनाएं अमल में नहीं लाई जा सकी हैं। इस कारण इस हिमालयी राज्य के लोग बेरोजगारी के कारण पलायन को मजबूर हैं। यूकेडी हमेशा सख्त भू-कानून, जल, जंगल, जमीन के हक-हकूक व मूल निवास के मुद्दों के लिए संघर्षरत रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि श्रीदेव सुमन के विचारों से प्रेरित होकर ही उनकी पुण्यतिथि पर दल का गठन किया गया था। यूकेडी ने सदैव राज्य की जनता के हक के लिए संघर्ष किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबादत्त बवाड़ी व संचालन केसी उपाध्याय ने किया। इस मौके पर पान सिंह सिजवाली, तारा सिंह, खीमराज बिष्ट, सतीश चंद्र, महेश जोशी, धीरज विष्ट, मदन सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *