उत्तराखंड विद्वत सभा ने सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्घांजलि

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड विद्वत सभा ने पंचायती मंदिर घंटाघर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत व अन्य सभी वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी। सभा के अध्यक्ष जयप्रकाश गोदियाल ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के शौर्य से देश गौरवांवित हुआ। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण मे अहम भूमिका निभाई, पाकिस्तान, म्यांमार आदि में सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व भर में भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। मौके पर उपाध्यक्ष हर्षपति गोदियाल, विपिन डोभाल, अजय डबराल, हर्षपति घिल्डियाल, कैलाश थपलियाल, राजेंद्र थपलियाल, विपिन रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *