उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

Spread the love

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्य में नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होने का आरोप लगाते हुए देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों देहरादून में बेरोजगार नौजवान भर्ती प्रक्रिया में अनियमिता को लेकर सीबीआई जांच की मांग करते हुए गांधी पार्क के गेट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे पर रात में ही प्रदर्शनकारियों को पुलिस-प्रशासन ने जबरन उठाया। आक्रोशित होकर हजारों युवाओं ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया तो उन पर लाठीचार्ज करवाया गया। इनमें 13 छात्रों को जेल भेज दिया गया है। आरोप लगाया कि लोगों को बेरोजगार नौजवानों के धरना स्थल पर मिलने नहीं दिया जा रहा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्यपाल से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बबी पंवार सहित सभी गिरफ्तार युवाओं को बिना शर्त रिहा करने, आन्दोलन कर रहे छात्रों पर दायर मुकदमे तत्काल निरस्त करने, लाठीचार्ज के दोषी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने, सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *