उत्तराखंड

यूपी की सीमा में लग रहे जाम को खुलवाने में उत्तराखंड पुलिस के छूट रहे पसीने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। चारधाम यात्रा सीजन के चलते इन दिनों उत्तर प्रदेश की सीमा से आने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके कारण दर्रारीट बॉर्डर पर हर दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों की सीमा में जाम लग रहा है। यहां पर उत्तराखंड पुलिस तो मौजूद है, लेकिन उत्तर प्रदेश की ओर से पुलिस पिकेट नहीं बनाई गई है, इसके चलते दोनों ओर लगे जाम को खुलवाने में उत्तराखंड पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। रविवार को दो घंटे जाम में यात्री फंसे रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का बॉर्डर दर्रारीट है। बीते साल यहां पर उत्तर प्रदेश सरकार ने भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कराया, लेकिन अपनी सीमा में पुलिस पिकेट स्थापित नहीं की। जबकि सीमा के दोनों ओर जाम लगता रहता है। खासकर चार धाम यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इन दिनों भी सैकड़ों यात्री वाहनों की आवाजाही दर्रारीट से हो रही है। वाहनों का दबाव बढ़ने और उत्तर प्रदेश की सीमा में पुलिस पिकेट नहीं होने के कारण हर दिन जाम लग रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश की सीमा से शुरू हुआ जाम दर्रारीट तक लग गया। सुबह आठ बजे से लगे जाम में यात्री दो घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान दो किमी से अधिक लंबे जाम को खुलवाने के लिए उत्तराखंड की पुलिस के चार जवानों को खूब पसीना बहाना पड़ा। उमस भरी गर्मी में दो किमी तक उत्तर प्रदेश की सीमा में जाकर पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया। दर्रारीट में पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है, ऐसे में जाम में फंसे यात्री हलक तर करने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। उधर, सहसपुर थाने के एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि दर्रारीट पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। उच्चाधिकारियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सहयोग करने को कहा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!