उत्तराखंड स्टेट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टेट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू हो गया है। मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार व भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व प्रकाश रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन अंडर-9 आयुवर्ग में वेद प्रकाश ने मनीष और नैतिक ने हेमंत को हराया। अंडर-9 गर्ल्स में युक्ति ने अर्पिता और मनस्वी पाठक ने आराध्या को हराया। अंडर-11 में शुभदित्य ने आदित्य और आदविक ने पूरब को हराया। इस मौके पर आयोजक तन्मय रावत, जिला बैडमिंटन अध्यक्ष रितेश बिष्ट, शरद रावल, शालू वर्मा, विशाल नेगी, भावेश पांडे, गोविंद टाकुली, नरेश जोशी, शंकर कोरंगा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *