मिजोरम को हरा उत्तराखंड ने चखा जीत का स्वाद

Spread the love

हल्द्वानी। नेशनल महिला फुटबल चौंपियनशिप में आखिरकार मेजबान उत्तराखंड ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। रविवार को खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड ने मिजोरम को एकतरफा शिकस्त दी। 27वीं हीरो सीनियर राष्ट्रीय फुटबल चौंपियनशिप में इन दिनों कई राज्यों में 6 ग्रुप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रुप 2 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सातवें दिन रविवार को पहला मुकाबला उत्तराखंड और मिजोरम के बीच खेला गया। इसमें उत्तराखंड ने पहले हाफ में 3 और दूसरे हाफ में दो गोल कर मिजोरम की हार तय कर दी। भगवती चौहान ने 2, अदिति परमार, अंजलि क्षेत्री और अंजना थापा ने 1-1 गोल किया। दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र ने केरल को 1-0 से हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उप निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडे, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, नृपेन हलधर, संजय रे, रिपुनाथ गोगोई, संदीप दास, मोहम्मद सलीम, राजेश कुमार, अख्तर अली, आरिफ अली, निधि बिंजोला, जीवन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *