यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखण्ड

Spread the love

पिथौरागढ़। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने महाजनसंपर्क अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि अभियान में कार्यकर्त घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दे रहे हैं। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक वर्ग का विकास करने का काम किया है। यूसीसी बिल पर मुख्यमंत्री धामी ने साहस दिखाकर एक नई नजीर पेश की है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनेगा। रोजगार के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश में 12 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार, 30 हजार से अधिक लोगों को निजी क्षेत्र और 2 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजागर के क्षेत्र में जोड़ने का काम प्रदेश सरकार ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *