उत्तराखंड दो वर्ष में बनेगा ऑर्गेनिक स्टेट: धन सिंह

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड दो वर्ष में आर्गेनिक स्टेट बनेगा। दिल्ली में आयोजित हुए रूरल वॉयस एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अभी तक राज्य के 95 में से 62 ब्लॉक ऑर्गेनिक हो चुके हैं। 47 ब्लॉक को सर्टिफाई किया जा चुका है। कॉन्क्लेव में सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तराखंड रेशम फेडरेशन को नैकॉफ अवॉर्ड्स 2024 दिया गया। इंडिया हैबिटेट सेंटर में चौथे ‘रूरल वॉयस एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव एंड नैकॉफ अवॉर्ड्स 2024 में हुए कॉन्क्लेव की थीम ‘किसानों के लिए संस्था निर्माण रही। उत्तराखंड रेशम फेडरेशन को सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार, सफल व्यवसायिक मॉडल के लिए नैफेक अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। एमडी आनंद शुक्ला ने ये सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 12 लाख किसानों को बिना ब्याज के एक लाख से पांच लाख रुपये तक का कर्ज दिया गया है। इससे उत्तराखंड के किसानों की आय में इजाफा हुआ। उत्तराखंड में किसानों का एक भी कर्ज एनपीए नहीं बना है। कॉपरेटिव के क्षेत्र में राज्य में कई पहल हुई, उन्हें दूसरे राज्य अपना रहे हैं। उत्तराखंड ने मॉडल साधन सहकारी समिति बनाई थी, अब इसे हर राज्य में लागू किया जा रहा है। कहा कि विकास तभी होगा, जब किसान आगे आएगा। एक तरफ कृषि भूमि घटती जा रही है, मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कम हो रही है। वहीं दूसरी ओर देश की आबादी बढ़ रही है, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *