उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन भंग, अब नहीं करेंगे आंदोलन

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने संगठन को भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि रविवार को सरकार के खिलाफ आंदोलन को एक संगठन ने असफल बना दिया। इसलिए अब यह संगठन कोई आंदोलन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का एजेंट बनकर कुछ लोगों ने इस आंदोलन को कमजोर किया। 12 जनपदों में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत को छोड़कर जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने के बाद रविवार को संगठन की ओर से राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। राज्य सरकार की ओर से जिला पंचायत सदस्यों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि इस संगठन का निर्माण तीनों पंचायत को एकजुट करने के लिए किया गया था। संगठन ने जिस बात को लेकर मुहिम चलाई थी। इसका फायदा संगठन के केवल 12 सदस्यों को ही हुआ। संगठन की बात सही थी कि प्रशासक समिति के माध्यम से कार्यकाल बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य सरकार का पुतला जलाने का निर्णय लिया गया था, जिसे ग्राम प्रधान संगठन ने विफल कर दिया है। इसलिए तत्काल प्रभाव से संगठन को भंग कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *