उत्तराखण्ड में 1 अगस्त से खुलेंगे 6 से 12वीं कक्षा के स्कूल

Spread the love

उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी
जयन्त प्रतिनिधि
देहरादून। कैबिनेट ने शिक्षण संस्थानों को 1 अगस्त से कक्षा 6 से 12वीं के स्कूलों को खोले जाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 23 से 27 अगस्त तक होगा विधानसभा सत्र होगा। कैबिनेट ने कौसानी को क्षेत्र घोषित कर दिया है. इसके साथ ही कौसानी को नगर पंचायत बनाने के रूप में मंजूरी दे दी है। पंतनगर में ग्रीनफील्ड एअरपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर कैबिनेट ने 6 महीने के अंदर ऊढफ बनाने के निर्देश दिए हैं।
एयर इंडिया को कंसल्टेंट नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में जिसमें प्रिमलरी टेस्ट का प्रावधान है उसमें बच्चों को 50 हज़ार सहायता किया जाएगा। यानी 100 बच्चों को तैयारियों के लिए राज सरकार पैसा देगी। सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्रों के तमाम लोगों को पैकेज के माध्यम से मदद करने की घोषणा को सरकार ने अनुमोदित किया। सांस्कृतिक दलों को 2000 रू0 प्रति माह के हिसाब से 5 महीने तक सहायता दी जाएगी।
देहरादून एसीपी वेतन विसंगति सम्बन्धी प्रकरणों में फैसला।
पूर्व चीफ सेक्रेटरी इंदु कुमार पांडेय के नेतृत्व में कमेटी बनी इस रिपोर्ट के आधार पर सब कमेटी की रिपोर्ट बनेगी।अधिकतम तीन माह में मिलेगी रिपोर्ट। सीधे सीधे ये रिपोर्ट ही अब पुलिस ग्रेड पे ऊर्जा महकमे में जारी आंदोलन के बाबत कमेटी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *