उत्तराखण्ड ने जीता योगासन चैंपियनशिप में कांस्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 17 से 21 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने पारंपरिक, आर्टिस्टिक एवं रिदमिक स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में हिमांशु शर्मा, जितेंद्र प्रसाद धस्माना, हयात सिंह नेगी, राकेश कंडवाल, सुनील कुमार एवं कृष्णपाल सिंह ने प्रतिभाग किया। वहीं महिला वर्ग में रीना बागड़ी, कविता परिहार, मंजू कंडपाल, विमला बिष्ट, नीलम पुरी बिष्ट, किरण खड़ायत, नीलम नेगी एवं सोनी रौतेला ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की खिलाड़ी नीलम पुरी बिष्ट एवं किरण खड़ायत ने कांस्य पदक जीता। टीम मैनेजर राकेश कंडवाल एवं टीम कोच हिमांशु शर्मा ने बताया कि बीते साल भी उत्तराखंड की टीम ने मेडल जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *