उत्तराखंड की बडी बिल्डर प्रतिभा को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला चौथा स्थान

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड से पहली महिला बडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल ने राष्ट्रीय बडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया है। उक्त प्रतियोगिता 12 मार्च को सिक्किम के गंगटक में हुई थी।
देहरादून में धर्मपुर आंनद विहार निवासी प्रतिभा थपलियाल राष्ट्रीय बडी बिल्डिंग चौंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल करने वाली राज्य की पहली महिला बनी है। बडी बिल्डिंग एसोसिएशन सिक्किम और इंडियन बडी बिल्डिंग फेडरेशन की ओर से फेडरेशन कप 2022 मेन्स और सीनियर वूमेंस बडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल के पति भूपेश थपलियाल ने बताया कि 40 वर्षीय प्रतिभा पिछले तीन साल से नेहरूग्राम किद्दूवाला स्थित बडी टेम्पल में जिम कर रही है। उत्तराखंड से पहली महिला है जिन्होंने बडी बिल्डिंग में राष्ट्रीय बडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन्होंने बताया कि बडीबिल्डिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान मिलने पर प्रतिभा थपलियाल को इंडियन बडी बिल्डिंग फेडरेशन की ओर से ट्रफी और सर्टिफिकेट दिया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता देश भर से 20 महिलाओं ने भाग लिया था। जिसमें एक से लेकर पांच तक रैंक रखा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *