उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवम संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ० भारत सभरवाल का निधन

Spread the love

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवम संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ भारत सभरवाल जी का निधन हो गया है। उनका कोरोना संक्रमण के कारण मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था ,कल रात देर रात्रि कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवम परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ये जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने बताया कि 2001 में उपमा के गठन से लेकर अब तक डॉ भारत सभरवाल निरन्तर सभा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे ,साथ ही जन सेवा के निहित कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। अपने क्लीनिक के माध्यम से आम जन को सस्ती स्वास्थ सेवाएं प्रदान करते हुए हमेशा आम जन की पीड़ा को समझते हुए गरीब एवम असहायों की सेवा निरन्तर करते रहे। जन सेवा के अंतर्गतअपने पिता डॉ कस्तूरी लाल जी की स्मृति में मन्नू गंज में गोपाल भवन के नाम से सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण कराया।जहां लोग अपने सुख दुख के लिए सामुदायिक भवन का इस्तेमाल करते हैं। विगत वर्ष लोकडॉन के दौरान मास्क ,सैनिटाइजर,दवाइयां, राशन की किटें बांटकर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की किंतु दुर्भाग्य से वो स्वंयम को कोरोना संक्रमण से नही बचा पाए और काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया। आज उत्तरांचल पंजाबी महासभा को डॉ भारत सभरवाल जी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनको श्रद्धाजंलि देने वालों में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री तिलकराज बेहड़ जी ,प्रदेश महामंत्री श्री हरीश नारंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष कोहली जी, संरक्षक श्री राकेश ओबेरॉय, श्री सतपाल कोचर, श्री प्रदीप सचदेवा , श्री राजकुमार अरोरा, श्री दिनेश मानसेरा, विधायक श्री हरबंस कपूर, स. हरभजन सिंह चीमा, श्री प्रदीप बत्रा, श्री उमेश शर्मा ¡काउ¡, श्री राजकुमार ठुकराल, श्री लाल चंद शर्मा, स नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा,श्री प्रेम कश्यप, डी एस मान, युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील मस्सोन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा डोरा, श्रीमती संतोष कश्यप, स गुरदीप सहोत्रा,श्री गोपाल पूरी,पंकज मस्सोन, प्रदेश मंत्री श्री राकेश मल्होत्रा, स मेजर सिंह,श्री अनिल बांगा, संगठन मंत्री गढ़वाल श्री राजीव सच्चर, महानगर अध्यक्ष स पी एस कोचर, महामंत्री श्री गोविंद मोहन,स जसबीर बग्गा, स रविन्दर सिंह आनन्द,रवि मल्होत्रा, युवा इकाई महानगर अध्यक्ष स संतोख नागपाल, महामंत्री रमन अलग, नवीन सडाना, स गुरजिंदर सिंह , महिला इकाई महानगर अध्यक्ष श्रीमती कोमल वोहरा जी द्वारा अपनी शोक सम्वेदनाएं प्रकट की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *