उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने चेतन का किया स्वागत

Spread the love

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों जिला महामंत्री उत्तरांचल पंजाबी महासभा के चेतन अरोरा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव चेतन अरोरा को बनाए जाने पर फूल मालाओं से स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रवीन सेठी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तरांचल पंजाबी समाज का सम्मान करते हुए चेतन अरोरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त हुए कहा यह उत्तरांचल पंजाबी महासभा का सम्मान है। कार्यक्रम के दौरान महासभा के पदाधिकारियों में एकजुटता के साथ कांग्रेस हाईकमान से मांग की कि इस बार काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश सचिव चेतन अरोरा जो वर्तमान में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला महामंत्री हैं उन्हें कांग्रेस पार्टी टिकट देकर महासभा का सम्मान करते हुए युवा चेहरे को मैदान में उतारे। इस मौके पर महासभा महानगर अध्यक्ष प्रवीन सेठी, जसपाल सिंह चड्ढा, दिलप्रीत सिंह सेठी, प्रभात साहनी, जतिन अरोरा, मनीष सपरा, अमन वाली, गुरबिंदर सिंह चंडोक, जगमोहन सिंह बंटी, सतीश गुलाटी, प्रकाश डाबर, अनीस अंसारी, महेंद्र कुमार धवन, मुन्ना भाई, रोहित चावला आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *