कपकोट में उत्तरायणी मेला होगा भव्य: गड़िया

Spread the love

बागेश्वर। भराड़ी में पांच दिन तक चलने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए विधायक सुरेश गड़िया ने मेलाधिकारी, स्थानीय अफसरों तथा नगर पंचायत के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह मेला यहां की पहचान है। इसे भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकारी विभाग स्टल लगाकार लोगों को विकास की जाकनारी देंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में गड़िया ने कहा कि इस बार मेला पांच दिन का होगा। पौराणिक इस मेले को क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर भव्य बनाया जाएगा। बैर, भगनौल, झोड़ा, चाचरी गाने वाले लोक कलाकारों के अलावा मंचीय कलाकरों को भी बुलाया जाएगा। अपनी संस्ति से नई पीढ़ी को रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी मेले को आकर्षक बनाने में सहयोग की अपील की है। नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि मेले की तैयारी शुरू हो गई है। नगर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। बिजली ने मेला स्थल समेत भराड़ी, कपकोट तथा पुल बाजार आदि को सजाया जाएगा। जल्द ही समितियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी पारितोष वर्मा, नगर पंचायत के सदस्य प्रवीण ऐठानी, दीपक सिंह, हेमा देवी, गोदा देवी, शामली देव, डुंगर सिंह रावत, इओ नवीन कुमार तहसीलदार पूजा शर्मा, उत्तर भारत हाइड्रो पावर के कमलेश जोशी, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *