उत्थान मंच पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्तिक उत्थान मंच के पदाधिकारी रविवार को परिसर के विवादित स्थल पहुंचे। साथ ही शिवरात्रि पर हुए हंगामे को लेकर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। कहना है कि कोर्ट की रोक के बावजूद मंदिर में निर्माण शुरू करना और धार्मिक अनुष्ठा आदेश की अवहेलना है। मंच के अध्यक्ष डघ् चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि गोल्ज्यू मंदिर के सामने अन्य मंदिर की स्थापना नहीं होने देंगे। संस्थापक सदस्य हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि पर्वतीय संस्ति की रक्षा के लिए अंतिम क्षणों तक लड़ेंगे। महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि अपनी संस्ति को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। डघ् बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि 25 फरवरी को आम बैठक का आयोजन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र गुप्ता, भुवन जोशी, त्रिलोक बनोली, चंद्रशेखर परगाईं, कमल जोशी, एनबी गुणवंत, विपिन बिष्ट, नरेश भंडारी, पूरन जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *