उत्तराखंड आर्थोपैडिक एसोसिएशन ने किया आर्थो मीट 2021 का आयोजन

Spread the love

-डा. सिंघल बने यूओए के नए अध्यक्ष
हरिद्वार। इंडियन आर्थोपैडिक एसोसिएशन के स्टेट चैप्टर उत्तराखंड आर्थोपैडिक एसोसिएशन (यूओए) द्वारा एक आर्थो मीट 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित तथा यूओए के संस्थापक सदस्य डा. बीकेएस संजय थे। सम्मेलन में बीएचईएल हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में कार्यरत अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आईएम सिंघल को यूओए का नया अध्यक्ष चुना गया। डा. संजय ने कहा कि इस आर्थो मीट का उद्देश्य आर्थोपैडिक्स के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को पहचानकर कर उनका वैज्ञानिक तरीके से निदान प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर आर्थोपैडिक्स के क्षेत्र में नित नए विकास हो रहे हैं। जिनका लाभ हमें मरीजों तक पहुंचाना है। एक कुशलतंत्र के रूप में काम करने के लिए उन्होंने सभी आर्थोपैडिक सर्जन की सराहना की। यूओए के पूर्व अध्यक्ष डा. त्रिभुवन अग्रवाल ने डॉ सिंघल को मैडेलियन पहनाकर सम्मानित भी किया। डा. सिंघल ने कहा कि यह हम चिकित्सकों का सौभाग्य है कि ईश्वर ने हमें लोगों के कष्टों को दूर करने के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि हमें आर्थोपैडिक्स के पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के ट्रेनिंग मॉडयूल्स में भी और ज्यादा आधुनिक तकनीकों का समावेश करना होगा। इस अवसर पर यूओए तथा इसके हरिद्वार चैप्टर के अनेक पदाधिकारी एवं उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के अनेक जाने-माने वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *