उत्तराखंड में कोरोना के 2160 केस, 24 संक्रमित मरीजों की मौत

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को राज्य में 2160 मामले आए। इनमें से 532 स्वस्थ हुए जबकि 24 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 649 मामले देहरादून, 461 हरिद्वार, 322 नैनीताल, 224 ऊधम सिंह नगर, 142 टिहरी, 114 पौड़ी, 89 उत्तरकाशी, 79 अल्मोड़ा से मामले आए। वहीं राज्य में अबतक 126193 मामले आ चुके हैं। इनमें से 102899 स्वस्थ हुए जबकि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 1892 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *