उत्तराखंड में सोमवार को आए कोरोना के 58 नए मामले, कोई मौत नहीं

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले मिले। अच्छी बात ये है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं आठ जनपदों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं सैंपल पजिटिविटी रेट 0़006 फीसद रहा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अलग-अलग लैब से 8899 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 8841 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नैनीताल में सबसे अधिक 27 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा देहरादून में 13, हरिद्वार में 10, ऊधमसिंह नगर में सात व चमोली में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 26 संक्रमित मरीज आज ठीक हुए हैं।
अभी तक प्रदेश में 97 हजार, 480 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 93715 स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त 662 एक्टिव केस हैं। 1408 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित 1695 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को प्रदेश में 243 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चला। जिनमें 22 हजार 748 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें साठ साल से अधिक उम्र के 13338 और 45 से 59 साल की उम्र के बीच के 616 लोग शामिल रहे। इसके अलावा 5360 स्वास्थ्य कर्मी व 3432 फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी टीकाकरण किया गया। कुल मिलाकर अब तक राज्य में 60 हजार 636 व्यक्तियों का पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि 95 हजार 239 स्वास्थ्य कघ्मयों व 78 हजार 208 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *