जौलजीबी में हुआ वैक्सीनेशन

Spread the love

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगे जौलजीबी में 18 से 44 व 45 वर्ष से अधिक उग्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें गोरीछाल,काली नदी घाटी किनारे के,तल्लाबगड़ सहित अन्य इलाकों के ग्रामीणों ने वैक्सीन लगाई। चिफलतरा, किमखोला, भकतिरवा गांव के वनराजियों के लिए भी केंद्र में वैक्सीन लगाई जा रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मसत्तू ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है। टीम में महेश चंद्र पाटनी,आरती कार्की,बेबी,रेखा बिष्ट,सुंदर सिंह बोनाल,हरीश पैंतोला सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *