कोरोना को हराने को किया आमजन का टीकाकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगड्डा की ओर से कोविड टीकाकरण कैम्प लगाया गया। जिसमें लगभग 210 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
गुरुवार को रोटरी सामुदायिक केन्द्र में आयोजित शिविर का शुभारंभ रोटरी सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि यदि कोविड से बचना है तो टीकाकरण जरूरी है। उधर, सुबह से ही शिविर में टीकाकरण को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कैम्प में कोविशील्ड व कोवैक्सीन के टीके उपलब्ध थे। इस अवसर पर क्लब ट्रेनर वाईपी गिलरा, विपिन बक्शी, विजय कुमार माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, गोपाल बंसल, अनीत चावला, सीमा शाही, मंजू रावत, रीता देवी, मीना देवी, नीलम कुकरेती, रेखा, अमान, मंसूर, अमजद अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *