लंपी का प्रकोप, नहीं लग रहे टीके

Spread the love

ग्रामपंचायत कांडा की दर्जनों ग्राम सभाओं में पशुओं को नहीं लगा टीका
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रखंड रिखणीखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडा के दर्जनों गांव में लंपी बीमारी का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया। ऐसे में पशुपालकों की चिंता बढ़ने लगी है। लंपी के कारण पशु दम तोड़ रहे हैं।
ग्राम पंचायत कांडा के तोक ग्राम तैड़िया, तूणीचौड़, खेड़ा, बैडबाड़ी, सैंटियाल खोला, बड़ोला खोला, दियोड़ जवाड़ियूंरौल बीरोबाड़ी भैंस्यारौ, बंजादेवी, कालिंका, नौदानू, कर्तिया में पशुओं पर लंबी बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। लगातार बढ़ रही बीमारी से पशुपालकों की चिंता बढ़ने लगी है। तैड़िया निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनकी गाय पिछले कुछ दिनों से लंपी बमारी से जूझ रही है। शिकायत के बाद भी पशु विभाग टीका लगाने के लिए नहीं पहुंच रहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने बताया कि ग्राम पंचायत के अधिकांश ग्रामीण दूध बेचकर अपने परिवार की आर्थिकी चलाते हैं। ऐसे में लंपी का प्रकोप बढ़ने से पशुपालकों की चिंता बढ़ने लगी हैं। कहा कि ग्रामीणों के हित को देखते हुए जल्द ही टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *