वड्डा में युकां ने की कूड़ा निस्तारण की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। वड्डा में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बाजार में फैले कूड़े के निस्तारण की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन कर जमकर नारे लगाए। कहा है कि बाजार से कूड़ा लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। जिससे घातक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को वड्डा में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के संयुक्त नेतृत्व में कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा वड्डा क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण न होने से चारों तरफ कूड़ा फैल चुका है। जो अब मुख्य सड़क व लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। जिससे लोगों को घातक बीमारी फैलने का भय सता रहा है। कहा जहां एक ओर कोरोना काल में सफाई की बात की जा रही है। वहीं दूसरी ओर वड्डा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने जल्द ही प्रशासन से कूड़ा निस्तारण की मांग की है। सफाई न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन को चेताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *