वैश्य अग्रवाल सभा ने किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम परिसर में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
सभा के अध्यक्ष सुबोध गर्ग के नेतृत्व में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। सदस्यों ने नीम, बेल, पीपल सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। इस मौके पर सभा के महामंत्री नरेंद्र कुमार, संदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रतन अग्रवाल, मंजीत अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *