सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे वाजपेयी का जन्मदिन

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लिया निर्णय
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी ने 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजयेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।
मंगलवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र की सत्ता में रहते हुए भाजपा ने सदैव देश हित के लिए कार्य किया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने भी देश की मजबूती के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्रवान पर स्व.अटल बिहारी वाजयेयी के जन्मदिवस को सुशासन के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग लें इसके लिए पदाधिकारी अभियान भी चलाएंगे। इस मौके पर उमेश त्रिपाठी, मंजू जखमोला, सिमरन बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, राकेश देवरानी, आशुतोष तिवारी, चंद्रमोहन जसोला, संग्राम सिंह भंडारी, मुकेश डबराल, मीना बैंजवाल, ऋषि कंडवाल, अनीता गौड़, पंकज भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *