कांवली रोड पर निकली वाल्मीकी शोभायात्रा

Spread the love

देहरादून)। भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांवली रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। ये शोभा यात्रा कांवली रोड से गोविंदगढ़ से तिलक रोड होते हुए वापस कांवली रोड तक निकाली गई। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि और अन्य भगवान के चित्रों से जुड़ी झांकियां भी शामिल रहीं। झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। मंगलवार को यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व विधायक राजकुमार और वाल्मीकि समाज से चौधरी मदन लाल, प्रधान श्याम सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने किया। सुबह कांवली स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि से जुड़ी झांकिया आकर्षक का केंद्र रही। कांग्रेस प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल ने वाल्मीकि समाज को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और सभी के खुशहाल होने की भगवान वाल्मीकि से कामना की। पोखरियाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को भी महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पद चिह्न पर चलना चाहिए। शोभा यात्रा के समापन पर मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर नितिन चंचल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, विनोद चौहान, टीका राम पांडे, मोहन काला, टीटू त्यागी, महिपाल शाह, संजय कनौजिया उर्फ कद्दू भाई, ओमप्रकाश सती बब्बन, सुलेमान , विनोद चौहान, दिवान सिंह बिष्ट, कैलाश वाल्मीकि, राजेश चौधरी, संजय बिरला, अनिल बागड़ी, राजीव प्रजापति, सावन मोस, करन वाल्मीकि, राहुल शर्मा, वंश चौधरी के अलावा वाल्मीकि समाज के काफी लोग शोभा यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *