वन बीट अधिकारी ने बांटी ग्रामीणों को रसद

Spread the love

नई टिहरी। करोना संक्रमण के चलते कई लोगों का रोजगार छीन चुका है,जिसके कारण उनके सामने परिवार पालन की दिक्कतें आ रही हैं। मसूरी वन प्रभाग की जौनपुर रेंज में कार्यरत वन बीट अधिकारी अमित सिंह कैंतुरा ने अपने एक माह के वेतन से राशन खरीदकर जरूरतमंद ग्रामीणों को राशन की किट बांटी। उन्होंने थत्यूड़ और ढाणा क्षेत्र के बेरोजगार, अनाथ बच्चों एवं जरूरतमंदो ग्रामीणों को गांव-गांव जाकर राशन राशन किट वितरित की। वन बीट अधिकारी कहा कि कोविड महामारी के गरीब और असहाय लोग परेशान है। ऐसे संकट के क्षणों में हमें गरीब, बेरोजगार, असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *