स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन पलटी, छात्रों को आई हल्की चोटें

Spread the love

विकासनगर( सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को स्कूल ला रही एक वैन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। वैन में सवार बच्चों को हल्की चोटें आई है। एक प्राइवेट वैन सोमवार सुबह चीलियो से छात्रों को स्कूल ला रही थी। चीलियों के जंगल के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वैन के सड़क पर पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला। वैन में करीब आठ बच्चे सवार थे। हादसे में बच्चों को हल्की चोटें आई हुई है। हादसे के बाद अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को अपने साथ ले गए। मामले में किसी भी अभिभावक ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *