Uncategorized

वन दरोगा पर तस्कर ने किया हमला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। दक्षिणी जौलासाल रेंज के वन दरोगा विष्णुदेव सिंह पर तस्कर से हमला कर घायल कर दिया। घायल वन दरोगा को सीएचसी नानकमत्ता में भर्ती कराया गया है। बुधवार को वन दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा वे बीते मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें जंगल में कुल्हाड़ी चलने की आवाज सुनायी दी। आठ लोग जामुन के पेड़ को काट रहे थे। पेड़ काटने से मना करने पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद तस्कर भाग गये। इधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!