उल्लास के साथ वन महोत्सव शुरू

Spread the love

चमोली। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की पहल पर आयोजित वन महोत्सव में ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर उल्लास के साथ भाग लिया। वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को जुमला गांव में और यहां से जंगल में ग्रामीण, जन प्रतिनिधि, वन सरपंच, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वन महोत्सव के शुभारंभ पर केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत जुमला के वन पंचायत और आस पास के जंगलों में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। इस वन महोत्सव के आयोजक केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वन महोत्सव के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया हैं। नगर से लेकर देहात तक विशेष अभियान चलाकर पौध रोपे और लक्ष्य को पूरा किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन गोपेश्वर-देवखाल रोड पर सगिन्डधार जुमला में 500 से अधिक पौधे रोपे गए हैं। वन महोत्सव के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। तथा रोपे गए सभी पौधों की लोग देखभाल करने की अपील की। इस मौके पर संयुक्त मेजिस्ट्रट अभिनव शाह, नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, रेंजर आरती मैठाणी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, हरेंद्र राणा, नंदन बिष्ट, राकेश मैठाणी, सुनील नाथन, प्रदीप फरस्वाण, उषा रावत, ओम प्रकाश भट्ट, मंगल कोठियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, धनपत शाह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *