वन मंत्री से उठाई स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की मांग

Spread the love

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व़ राय सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ उत्तरी का मामला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भाबर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व़ राय सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ उत्तरी में स्थाई चिकित्सक तैनाती के साथ-साथ व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ़ हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि भाबर क्षेत्र के बढ़ते जनसंख्या घनत्व को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करना अति महत्वपूर्ण है।
भाजपा मंडल युवा मोर्चा मनमोहन पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह, रजत मेहरा, राहुल जोशी, नीरज जोशी, नवीन केष्टवाल, नीतिश रावत, मंदीप सिंह, कमलेश कोटनाला, पंकज चमोली, वीरेंद्र रावत, दीपू पोखरियाल, सुधीर बहुगुणा, नितिन रावत ने वन मंत्री को दिए पत्र में बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व़ राय सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड उत्तरी का निर्माण करीब 35 वर्ष पूर्व किया गया था, लेकिन आज तक भी यहां पर स्थाई चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। पिछले कुछ वर्षों से भाबर क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति जस के तस है। यहां पर सामान्य बीमारियों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोग चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए पूर्णतया संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पर निर्भर हंै। यहां पर इमरजेंसी सेवा, टिटनेस और एंटी रैबीज जैसे इंजेक्शन भी मौजूद नहीं रहते हैं। शासन की ओर से आवासीय भवन चिकित्सकों के लिए बने हैं पर वे स्थाई चिकित्सक नहीं है। वहीं दवाईयों के लिए मरीजों को बाहर निजी मेडिकल स्टोर पर निर्भर रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री से शीघ्र समस्या का निवारण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *