बर्ड फ्लू को लेकर वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश में बर्ड-फ्लू के मामलों को लेकर वन विभाग ने जनपद में भी अलर्ट जारी किया है। विभाग ने न सिर्फ वनाधिकारियों बल्कि आम लोगों से भी एहतियाद बरतने को कहा है।
गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी केएस रावत ने इस बाबत गढ़वाल वन प्रभाग के अन्तर्गत सभी वनाधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा गढ़वाल वन प्रभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी संबंधित वनाधिकारियों के दूरभाष नंबरों को सार्वजनिक करते हुए तत्काल सूचना उपलब्ध कराये जाने की भी अपील की है। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आस-पास किसी भी पक्षी के मृत पाये जाने की सूचना तत्काल संबंधित वनाधिकारियों को कराई जाए। यही नहीं कोई भी व्यक्ति मृत पक्षी को नंगे हाथ न छुए तथा उचित दूरी का पालन आवश्यक रूप से करे। उन्होंने इस प्रकार के मामले पाये जाने पर वनाधिकारियों व कर्मचारियों को पशुपालन विभाग से भी समंवय बनाकर मृत पक्षियों के सैम्पलों को बर्ड-फ्लू की पुष्टि हेतु उच्च परीक्षण केंद्रों को अविलम्ब भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में इस प्रकार के मामलों के लेकर प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल वन प्रभाग के 9456590933 व 9412379886, उप प्रभागीय वनाधिकारी, उप वन प्रभाग पौड़ी के 9897362263 तथा वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी रेंज नागदेव के 9412018108, वन क्षेत्राधिकारी पू.अ.रेंज थलीसैंण/पू.अ. रेंज दमदेवल के 9412923257, वन क्षेत्राधिकारी पैठाणी रेंज के 7409669553, वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा रेंज के 9634002351 तथा वन क्षेत्राधिकारी दीवा रेंज धुमाकोट के 8755917557 पर सम्र्पक कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही कार्यालय/कन्ट्रोल रूम नम्बर 01368-222215 पर भी सम्पर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *