स्टेडियम नाम विवाद पर वंदना कटारिया ने लगाया विराम

Spread the love

हरिद्वार। हैट्रिक गर्ल के नाम से प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर हरिद्वार के रोशनाबाद में बने स्टेडियम का नाम बदले जाने को लेकर चल रहे विवाद पर शनिवार को खुद बना कटारिया ने विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर की धामी से मुलाकात करने के बाद शनिवार को वंदना कटारिया ने भाजपा नेताओं के साथ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। वंदना कटारिया ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात में उन्हें आश्वासन मिला है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदला जाएगा और उन्हीं के नाम पर रहेगा। कांग्रेस और दूसरे संगठनों के विरोध को वंदना कटारिया ने भ्रम बताया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दर्जा धारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *