ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राइंकॉ हिवालीधार की वंदना ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : बुधवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थलीसैंण में आयोजित किया गया। जिसमे ब्लॉक के 35 विद्यालयों के 43 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राइका हिवालीधार की छात्रा वंदना, द्वितीय स्थान तरुण नेगी जनता इंटर कॉलेज धांधणखेत व तीसरा स्थान इशिका भंडारी राइका गंगाउ ने प्राप्त किया।
संगोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी महोदय विवेक पंवार, आयोजक राआइका थलीसैंण के प्रभारी प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने हेतु प्रेरित किया गया। ब्लॉक थलीसैंण के विज्ञान समन्वयक रघुवीर सिंह रावत ने प्रतिभागियो को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। निर्णायक की भूमिका में राइका मौजखाल से धर्मेन्द्र सिंह, राउमावि ऐंठी से वरुण सती, राइका गंगाऊ से श्रीमती मीनाक्षी रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पदमेंद्र सिंह रौथाण ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली बिष्ट, श्रीमती रजनी बाला, श्रीमती विमला पाठक, विवेक पोखरियाल एवं ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने अपनी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *