देहरादून से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन संचालन की मंजूरी

Spread the love

रुड़की। देहरादून से दिल्ली के बीच इसी महीने वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। उत्तराखंड में यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। मुरादाबाद रेल मंडल के स्टेशनों से होकर जाने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन भी यही होगी। इसका रूट तय होने के बाद विभाग अब इसकी बाकी तैयारियां करने में जुट गया है। केंद्र सरकार ने 2019 में देश में वंदे भारत ट्रेन चलाने की शुरूआत की थी। अभी मुरादाबाद रेल मंडल में एक भी वंदे भारत ट्रेन नहीं चल रही है। लेकिन अब देहरादून से हरिद्वार, रुड़की, टपरी (सहारनपुर), देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। मई के आखिरी हफ्ते में इसका संचालन शुरू होना है। बीच में राजाजी नेशनल पार्क के वन संरक्षित क्षेत्र में ट्रेन की गति कम करने पर भी विचार हो रहा है।
दिल्ली-देहरादून रूट वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होना है। इस ट्रेन का रूट, स्टेशन पर स्टॉपेज और समय के अलावा इसकी गति सीमा भी मुख्यालय ही तय करेगा। – सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *